{"_id":"5af1f9f14f1c1b5f098b8c56","slug":"71525807601-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड की वजह से एक घंटे तक जिले में ब्लैक आउट, दो ग्रामीण फीडर रहे रातभर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड की वजह से एक घंटे तक जिले में ब्लैक आउट, दो ग्रामीण फीडर रहे रातभर बंद
Updated Wed, 09 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड की वजह से एक घंटे तक ब्लैक आउट, दो ग्रामीण फीडर रहे रातभर बंद
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मौसम विभाग द्वारा हरियाणा सहित उत्तरी भारत के राज्यों में जारी तूफान के अलर्ट के बाद जिले में सोमवार रात को तेज अंधड़ का असर बना रहा। बिजली निगम ने अंधड़ के दौरान एक घंटे तक बिजली कटौती रखी। रेवाड़ी में रात करीब दस बजे धूलभरी आंधी आई। कुछ समय बाद ही आंधी की रफ्तार बढ़ गई। इसके बाद पूरे शहर की बिजली काट दी गई। इस दौरान शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के भी तमाम फीडर बंद कर दिए गए। लगभग एक घंटे से अधिक तक धूलभरी आंधी का असर रहा। इसके बाद शहर के साथ गांवों में भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान कई ग्रामीण फीडरों में फाल्ट भी आ गया जिसकी वजह से घासेड़ा फीडर में रातभर बिजली बंद रही। इसी तरह बावल क्षेत्र के साथ धारूहेड़ा और खोल के कुछ क्षेत्रों में रातभर बिजली फाल्ट के कारण बंद रही। शहर के नाईवाली चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए लगाई गई ट्रैफिक लाइट का पोल अंधड़ की वजह से गिर गया।