फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Six EVMs to be used in Bar Association election; voting on the 11th.

Rewari News: बार एसोसिएशन के चुनाव में लगेंगे छह ईवीएम, 11 को होगा मतदान

Sat, 05 Sep 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six EVMs to be used in Bar Association election; voting on the 11th.
रेवाड़ी। आगामी 11 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। 6 पदों के लिए 6 ईवीएम लगाई जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग ने 18 ईवीएम देने का आदेश जारी किया है। एक प्रत्याशी 6 मशीनों पर बटन दबाकर छह पदों के लिए अलग-अलग प्रत्याशियों का चुनाव करेगा।
विज्ञापन

इस बार तीन बूथ बनाए जाएंगे। एक बूथ पर मत संख्या एक से लेकर 725 तक, दूसरे बूथ पर 726 से लेकर 1450 तक तथा तीसरे बूथ पर 1451 से लेकर 2183 मतदाता क्रमांक तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के समय मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए प्रेमपाल सिंह, सौरभ राव और विश्वामित्र मैदान में डटे हैं। उप प्रधान पद (सामान्य) के लिए अरुण यादव, भूपेंद्र व भूपेंद्र शर्मा तो उप प्रधान (महिला) आरक्षित पद के लिए भागेश और कल्याणी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद के लिए मुकेश रंगा व विशाल यादव आमने-सामने की टक्कर में है, तो सह सचिव पद पर भी मीनाक्षी और नीरू यादव आमने-सामने मैदान में डटे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश, पार्थ सिंह और सन्नी का मुकाबला है।
जिला चुनाव निर्वाचन अधिकारी टीम के सदस्यों सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, शमशेर सिंह यादव ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 8 से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मतदान के समय प्रत्येक अधिवक्ता को अपना पहचान पत्र बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा की ओर से जारी किया हुआ या जिला बार की ओर से जारी किया हुआ लाना आवश्यक है। फाइनल सूची के बाद 6 पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed