सीएम सैनी के रेवाड़ी दौरे से पहले विपक्षी नेता डिटेन: कांग्रेस ने उठाए सवाल, पुलिस पर लोकतंत्र के हनन का आरोप
रेवाड़ी ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी की ओर से भी दावा किया गया कि उन्हें पुलिस ने रात से ही डिटेन कर रखा है। कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि लोकतंत्र में आवाज उठाना क्या अब अपराध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रविवार को रेवाड़ी दौरे से पहले पुलिस प्रशासन ने विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की। एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत समेत कांग्रेस नेताओं को डिटेन किया गया। नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
रवि मसीत ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि हमें हाउस अरेस्ट करके कदमों को रोका जा सकता है, लेकिन आवाज को नहीं। विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के सामने जनता की समस्याएं रखना और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना नागरिक का अधिकार है।
#WATCH | Rewari: Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini said, "Today, lakhs of youth have participated in the marathon in Rewari. 'Nasha Mukt Haryana, Khel Yukt Haryana' and 'Shiksha Yukt Haryana'... With enthusiasm and zeal, lakhs of youth have raced against drug abuse. 'A Run… https://t.co/6aaQtybjFS pic.twitter.com/kTFG4KjqLb
— ANI (@ANI) September 6, 2026
वहीं, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन से पहले तड़के उन्हें उनके निवास से पुलिस ने डिटेन कर लिया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक और गैरकानूनी बताया। रेवाड़ी ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी की ओर से भी दावा किया गया कि उन्हें पुलिस ने रात से ही डिटेन कर रखा है। कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि लोकतंत्र में आवाज उठाना क्या अब अपराध है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को कांग्रेस की आवाज से डरने के बजाय जनता की समस्याओं का जवाब देना चाहिए।