{"_id":"681a581f40a56839380960a4","slug":"7-fencers-selected-for-khelo-india-youth-games-rewari-news-c-198-1-rew1001-219049-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 7 तलवारबाज चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 7 तलवारबाज चयनित
Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 04रेवाड़ी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित रेवाड़ी के 7 तलवारबाज कोच राजपाल यादव क
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मध्यप्रदेश के इंदौर में 11 से 15 मई तक आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए रेवाड़ी के 7 तलवारबाजों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के कुल 24 तलवारबाज भाग लेंगे।
रेवाड़ी के प्रशिक्षक राजपाल यादव और दो अन्य को टीम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में तलवारबाजी की आवासीय अकादमी चल रही है। इससे पहले यह तलवारबाजी का सेंटर था। यहां के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है।
कोच राजपाल ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए उत्तम नगर के सचिन, मंदौला के यशराज, उत्तम नगर के विश्वजीत, राजीव नगर के ध्रुव के अलावा तेजस्विनी व विजेता का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक खिलाड़ी राजस्थान से खेलेगा। सभी खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों ने इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीता है।