फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मोहल्ला बलभद्र सराय

मोहल्ला बलभद्र सराय

Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बलभद्र सराय
नियमित सफाई नहीं होने और जलभराव से बस्ती मोहल्ला के लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर का नई बस्ती मोहल्ला है नाम। मोहल्ले का जैसा नाम है उसके उलट यहां पर सुविधाओं का अकाल है। मोहल्ले में सफाई से लेकर जलभराव की इतनी अधिक समस्या है कि बारिश में यहां के लोगों के लिए मुश्किल वाले दिन होते हैं। समस्या के समाधान को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है।
शहर के सरकुलर रोड और कटला बाजार से सटे इस मोहल्ले का मुख्य प्रवेश द्वार सरकुलर रोड है। यहीं पर नगर परिषद ने डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। मोहल्ले में प्रवेश करते ही सबसे पहले लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। कई बार कचरा कई दिनों के अंतराल के बाद यहां पर कई बार सड़क अवरुद्ध हो जाती है। इसके अलावा भी मोहल्ले की सफाई व्यवस्था पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। गंदगी की वजह से मोहल्ले का वातावरण भी दूषित बना हुआ है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में घरों के सामने जल भराव हो जाता है। परिणाम स्वरूप लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाता है। इसके अलावा नगर परिषद द्वारा मोहल्ले में ही डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है, जहां बेसहारा गोवंश मुंह मारते रहते हैं। आलम यह है लोगों द्वारा इन समस्याओं को लेकर कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

----
लंबे समय से मोहल्ले की सफाई नहीं हो पाती इस कारण यहां गंदगी के ढेर लगे हैं। बेसहारा पशु कचरे के ढेर में मुंह मारते रहते हैं, जिससे मोहल्ले का वातावरण भी दूषित बना हुआ है। अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सफाई कर्मियों के अभाव में नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। - राजू कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में दूषित पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होनेे के कारण बारिश का पानी घरों में जमा हो जाता है। नगर परिषद के अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं है। इसके अलावा मोहल्ले में ही डंपिंग यार्ड बना हुआ है। इससे बेसहारा पशु दिनभर मुंह मारते रहते हैं। - मनीष राव
सफाई कर्मियों के समय और नियमित रूप से नहीं आने के कारण मोहल्ले में गंदगी के अंबार लगे हैं। बेेेसहारा पशु गंदगी के ढेरों में मुंह मारते रहते हैं। इससे मोहल्ले का वातावरण बदबूदार हो रहा है। इसके अलावा बारिश के दिनों में मोहल्ले के हालात बदतर हो जाते हैं।

- हुकुम चंद
गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों सामने जल भराव की स्थिति बन जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई के अभाव में चारों ओर गंदगी का आलम है। बेसहारा पशु कूड़े के ढेरों में मुंह मारते रहते हैं। - नितिषा यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed