Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The dream of establishing an exploitation-free society remains unfulfilled even today: Rajendra Singh

शोषणहीन समाज की स्थापना का सपना आज भी अधूरा : राजेंद्र सिंह

Sun, 08 Nov 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The dream of establishing an exploitation-free society remains unfulfilled even today: Rajendra Singh
वर्षगांठ मनाते एसयूसीआई के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। विश्व सर्वहारा के नेता वीआई लेनिन के नेतृत्व में रूस में 7 नवंबर 1917 को हुई समाजवादी क्रांति की 109वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की जिला कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी कार्यालय हजारीवास में आयोजित कार्यक्रम में लेनिन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी के राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह ने पार्टी का लाल झंडा फहराया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने रूसी क्रांति के महत्व और इसके सूत्रधार वीआई लेनिन के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में समाजवादी क्रांति दूसरे देश की क्रांति का अंधानुकरण करके नहीं हो सकती, बल्कि वहां की ठोस परिस्थितियों के आधार पर ही क्रांति का रास्ता तय होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 1948 को स्वतंत्रता सेनानी कामरेड शिवदास घोष ने एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) की स्थापना करते हुए भारत की जनता के सामने भी यही विचार रखा था। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने शोषणहीन समाज की स्थापना का जो सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है और महिलाओं के खिलाफ अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपति वर्ग देश के संसाधनों, जल, जंगल और जमीन पर अपना नियंत्रण बढ़ा रहा है, जबकि आम जनता शोषण का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जन कमेटियों का गठन और जन आंदोलनों को मजबूत करना जरूरी है। इसी रास्ते शोषणकारी व्यवस्था में बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला सचिव शेर सिंह, वरिष्ठ सदस्य रामकुमार, अजय कुमार, संतोष देवी, अनिल कुमार, हरिओम और संदीप कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed