Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Crowds throng markets a day before Diwali; brisk shopping ensues.

Rewari News: दीपावली से एक दिन पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी

Sun, 08 Nov 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crowds throng markets a day before Diwali; brisk shopping ensues.
बाजार में जुटी लोगों की भीड़। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली के एक दिन पहले शनिवार को बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। धनतेरस पर हुई अच्छी बिक्री के बाद भी लोगों ने सजावटी सामान, पूजा सामग्री, मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े, दिए, मोमबत्तियां, आभूषण और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे बाजारों में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

बाजारों में इतनी भीड़ रही कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लोगों ने देर शाम तक जमकर खरीदारी की। करीब 60 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

दिवाली पर घरों को सजाने और मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारी के लिए लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचे। महिलाओं ने पूजा के लिए थाली, कलश, दीपक, रंगोली और सजावटी सामान खरीदा। वहीं बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवारों ने नए कपड़े और उपहार भी खरीदे। बाजारों में दुकानों के बाहर सामान सजाया गया था, जिससे पूरे बाजार में त्योहार जैसा माहौल बना रहा। ब्रास मार्केट, सदर बाजार, गुड बाजार, पंजाबी मार्केट, मोती चौक, बजाजा बाजार और सर्राफा बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई
दिवाली पर रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाई तथा उपहार देने की परंपरा के चलते मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग तरह की मिठाइयों और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट बॉक्स तैयार किए थे। ड्राई फ्रूट्स के पैक और चॉकलेट गिफ्ट की भी खूब मांग रही। कई लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों के लिए मिठाई के डिब्बे खरीदते नजर आए।

कपड़ों और बर्तनों की दुकानों पर भी लगी रही भीड़
त्योहार पर नए कपड़े पहनने और घर में नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा के चलते कपड़ों, जूते-चप्पलों और बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी संख्या रही। कई लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी की। वहीं कुछ लोगों ने दिवाली पूजन के लिए नए बर्तन और पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदी।

दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
मिठाई विक्रेता रोहित ने बताया कि दिवाली से एक दिन पहले मिठाइयों की मांग काफी बढ़ गई है। सुबह से ही ग्राहक मिठाई और गिफ्ट पैक खरीदने पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग काजू कतली, लड्डू और ड्राई फ्रूट्स के पैक की है। देर रात तक अच्छी बिक्री की उम्मीद है। करीब 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि त्योहार के चलते कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। लोग परिवार के सभी सदस्यों के लिए नए कपड़े खरीद रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की विशेष मांग है। इस बार अंतिम दिन भी अच्छी खरीदारी हुई। जिले में करीब 15 करोड़ के कारोबार का उम्मीद है।

सजावटी सामान विक्रेता दिनेश यादव ने बताया कि दिवाली पर घरों को सजाने के लिए लोग झालर, रंगोली, दिए और अन्य सजावटी सामान खरीद हुई। शाम के समय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या और बढ़ गई। त्योहार के अंतिम दिन बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

बाजार में जुटी लोगों की भीड़। संवाद

बाजार में जुटी लोगों की भीड़। संवाद

बाजार में जुटी लोगों की भीड़। संवाद

बाजार में जुटी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed