{"_id":"5ae37a404f1c1b87648b492c","slug":"61524857408-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडोड़ा में रात्रि प्रवास के दौरान समस्याओं का किया जाएगा निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडोड़ा में रात्रि प्रवास के दौरान समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडोड़ा में रात्रि प्रवास के दौरान समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला प्रशासन द्वारा बावल उपमंडल के गांव खंडोडा में 10 मई को दिन में खुला दरबार और रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी रात्रि को भी गांव में ठहराव करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करेंगे। डीसी पंकज ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर उनको दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में व्यक्तिगत या सामूहिक समस्या का जो भी आवेदन प्राप्त होगा उस पर संबंधित विभाग कार्रवाई कर मौके पर ही समाधान करेगा। 10 मई को सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय गांव खंडोडा में ही लगाएंगे। उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिये कि वे ग्रामीणों के नये खाते खोलने, ऋण उपलब्ध करवाने जैसी सभी औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी करें। बिजली, पेंशन, नए राशनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य प्रमाण पत्र की भी कार्रवाई मौके पर ही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी पूरी तैयारी के साथ गांव में जाएं। डीआईओ को निर्देश दिए कि मौके पर विभागों के कंप्यूटर सुचारु रूप से कार्य करें। उसके लिए इंटरनेट और वाईफाई की सुविधा भी अच्छे से होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का विभाग द्वारा अच्छे ढंग से डिस्पले किया जाए ताकि लोगों को संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिल सकें। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में विभागों के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, नगराधीश डॉ. विरेंद्र, सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार, डीडीपीओ डॉ. एसी कौशिक, डीआरओ मानव मलिक, डीएसपी सतपाल, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मृदुल धर, बीडीपीओ बावल राजेंद्र सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।