{"_id":"6ad50622ad401409c60a906c","slug":"v-3-road-will-connect-seven-sectors-and-be-45-meters-wide-rewari-news-c-198-1-rew1001-247370-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सात सेक्टरों को जोड़ेगी वी-3 रोड, 45 मीटर होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सात सेक्टरों को जोड़ेगी वी-3 रोड, 45 मीटर होगी चौड़ी
Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सात सेक्टरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सड़क के लिए डिमार्केशन का काम पूरा कर लिया गया है। अब विभाग के अधिकारी निर्माण का एस्टिमेट तैयार करने में जुटे हैं।
एस्टिमेट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस सड़क के बनने से सेक्टरों के बीच आवागमन आसान होने के साथ ही शहर के विकसित हो रहे क्षेत्रों को आपस में जोड़ने में मदद मिलेगी।
प्रस्तावित वी-3 सड़क रेवाड़ी के सेक्टर 17, 18, 19, 20, 21, 26 और 27 को आपस में जोड़ेगी। फिलहाल इन सेक्टरों के बीच सीधा संपर्क बेहतर नहीं होने के कारण लोगों को एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में जाने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
कई जगह लोगों को घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। 45 मीटर चौड़ी सड़क बनने से इन सेक्टरों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
मास्टर प्लान-2031 के लिहाज से अहम है सड़क
शहर के मास्टर प्लान-2031 के तहत सेक्टरों में सड़क नेटवर्क विकसित करना महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में वी-3 सड़क को भी अहम माना जा रहा है। इससे पहले वी-2 सड़क को लेकर भी विकास कार्यों पर जोर दिया गया है। वी-3 रोड बनने से सात सेक्टरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा सेक्टरों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में कम परेशानी होगी। सड़क का लाभ केवल एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे जुड़े सभी सेक्टरों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
डिमार्केशन के बाद एस्टिमेट बनाने की प्रक्रिया शुरू
एचएसवीपी की ओर से सड़क के लिए डिमार्केशन पूरा कर लिया गया है। इसके तहत प्रस्तावित सड़क की जमीन की पैमाइश की गई है। अब सड़क के निर्माण पर आने वाले खर्च का आकलन यानी एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद विभाग की ओर से इसे मुख्यालय को भेजा जाएगा। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने का रास्ता साफ होगा। ऐसे में अब परियोजना के अगले चरण के लिए एस्टिमेट और मुख्यालय की मंजूरी महत्वपूर्ण होगी।
इन 7 सेक्टरों को मिलेगा सीधा फायदा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी वी-3 सड़क सेक्टरों को आपस में जोड़ेगी।सड़क के लिए डिमार्केशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसका एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टिमेट तैयार होते ही मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।