{"_id":"6ad507cb73723d713b049a18","slug":"enthusiasm-among-students-regarding-atul-maheshwari-scholarship-examination-rewari-news-c-198-1-rew1001-247395-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह
Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
यश, कक्षा 12
रेवाड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 आयोजित की गई। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। कई विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया। विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं।
परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किया। विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों में भी बच्चों के भविष्य को लेकर उम्मीद नजर आई। परीक्षा में प्राचार्य संगीता यादव, डॉ. मुकुट अग्रवाल, रेखा कौशिक, पुनीत जाजोरिया समेत अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
डॉ. मुकुट अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला की तरफ से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा से जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
-छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी। परीक्षा की तैयारी मेहनत से की थी। अब परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि मेहनत कैसी रही।-यश, कक्षा 12
- परीक्षा का अनुभव काफी अच्छा रहा। प्रश्नपत्र उलझाने वाला था। फिर भी पेपर ठीक हुआ।-अंशु, कक्षा 12
- पेपर ठीक था। गणित के साथ रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे। हालांकि, समय के साथ उन्हें सुलझाने में दिक्कत नहीं हुई। रीजनिंग का जवाब देने में अधिक वक्त लगा।-संगीता, कक्षा 12
- परीक्षा देकर अच्छा महसूस किया। ऐसे मौके बार-बार मिलने से आगे की तैयारी के लिए काफी फायदेमंद होगा। बड़ी परीक्षा में बैठने के लिए आत्मविश्वास बढ़ जाएगा।-महिमा, कक्षा 12
- परीक्षा में अच्छे अंक आए तो बेहद खुशी होगी। अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर परीक्षा देने गया था। छात्रवृत्ति अगर मिल गई तो इससे आगे की पढ़ाई बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी।-कुणाल, कक्षा 11
--
-गणित और रीजनिंग के सवाल थोड़ा उलझा रहे थे। तैयारी ठीक थी तो बहुत दिक्कत नहीं हुई। अब परिणाम आने के बाद अगर छात्रवृत्ति मिली तो हौसला बढ़ेगा।-सुनेहा, कक्षा 9
-छात्रवृत्ति परीक्षा से आगे की परीक्षाओं में कैसे भाग लेना है, तैयारी कैसे करनी चाहिए, इसके अलावा अन्य बातों की जानकारी हो सकी। छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।-सुरेश, कक्षा 10
- परीक्षा देने के बाद काफी बेहतर महसूस हुआ। अब आगे परिणाम का इंतजार है। छात्रवृत्ति मिलती है तो काफी खुशी होगी।-दीपांशु, कक्षा 10
-पहले तो प्रश्नपत्र कठिन लगा, लेकिन जब परीक्षा देने लगा तो सवाल हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ।-सोनू, कक्षा 11
- कुछ प्रश्न उलझाने वाले जरूर थे, मगर जब सही से प्रश्नपत्र पढ़ा तो ज्यादा परेशानी परीक्षा देने में नहीं हुई।-पवन, कक्षा 11