फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A search operation was launched following reports of a body being dumped at the Sahibi Barrage.

Rewari News: साहबी बैराज में शव फेंकने की सूचना पर चला सर्च अभियान

Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A search operation was launched following reports of a body being dumped at the Sahibi Barrage.
धारूहेड़ा। पुलिस की तरफ से साहबी बैराज में एक शव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। गांव निखरी के पास लापता व्यक्ति का शव फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभियान के दौरान पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश नाम का एक व्यक्ति 24 अगस्त को लापता हो गया था। वह टेंपो चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके लापता होने के बाद 28 अगस्त को धारूहेड़ा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य मिले जिनके आधार पर आशंका जताई गई कि ओमप्रकाश की हत्या कर शव को साहबी बैराज क्षेत्र में फेंका गया हो सकता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने गांव निखरी के पास बैराज में शव की तलाश की। हालांकि, शव बरामद नहीं हुआ। मामले में अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed