फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   प्रशासन पहुंचा खंडोडा, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

प्रशासन पहुंचा खंडोडा, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 24 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन पहुंचा खंडोडा, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
प्रशासन पहुंचा खंडोडा, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला प्रशासन की तरफ से पहला रात्रि ठहराव बावल उपमंडल के गांव खंडोडा में किया गया है। सरकारी विभागों द्वारा दिन में स्टाल लगाकर जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं अन्य विभागों ने लोगों की शिकायतों का समाधान किया। शाम के समय उपायुक्त पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल और एडीसी प्रदीप दहिया सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी गांव में पहुंचे और रात्रि ठहराव किया। इस मौके पर तीन दर्जन से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याण की स्कीमों के बारे में लोगों जानकारी दी गई। जिला राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग, एसडीएम कार्यालय बावल, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूह डीआरडीए, पशुपालन विभाग, विद्युत, जनस्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, बागवानी व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग शामिल, जिला रेडक्रास, पुलिस विभाग, वन विभाग, रोजगार कार्यालय, जिला सैनिक बोर्ड, परिवहन विभाग, सिंचाई, नशा मुक्ति, एससीएसटी विभाग, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, जिला खेल एवं युवा विभाग, जिला उद्योग केंद्र, लोकनिर्माण विभाग आदि विभाग ने अपनी स्टॉल लगाई। इस दौरान एक और सुधार कार्यक्रम के तहत जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से जल संरक्षण पर डाक्यूमेंट्री दिखाई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के माध्यम से प्राप्त हुई शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुला दरबार व रात्रि ठहराव कार्यक्रम के लिए आपके गांव का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि यह राजस्थान बार्डर से लगता है और जिला मुख्यालय से दूर स्थित है। उन्होंने कहा कि वीरवार को सुबह नौ बजे खंडोडा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा। खुला दरबार में लोगों ने अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायसी प्रमाण पत्र, लर्निंग लाइसेंस बनवाए वहीं जिला रेडक्रास सोसाइटी ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए। इस मौके पर सीटीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, एसडीएम बावल सतेंद्र दूहन, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मृदुलधर, स्कूल के प्रधानाचार्य नवल किशोर, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, बीडीपीओ बावल राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed