फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रंगीलो राजस्थान मेले

रंगीलो राजस्थान मेले

Tue, 16 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रंगीलो राजस्थान मेले
रंगीलो राजस्थान मेले में जमा नृत्य व संगीत का रंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सेक्टर चार स्थित जैन पब्लिक स्कूल की शाखा प्रोडिजी स्कूल में नववर्ष एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष में मनोरंजक मेले का आयोजन किया गया। रंगीलो राजस्थान के नाम से आयोजित मेले में जहां आगंतुकों ने दाल-बाटी चूरमे के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं, राजस्थानी गीतों पर जमकर झूमे। राजस्थान के ढोला-मारू व बनी ठनी प्रतियोगिता पर नन्हें बच्चों के नृत्य हावी रहे। देर शाम निकाले गए लक्की ड्रॉ में बच्चे आकर्षक इनाम पाकर झूम उठे। राजस्थानी झलक के साथ सेल्फी खिंचाने का दौर भी दिन भर चला। मुख्य अतिथि अग्रवाल मैटल के अजय जैन ने मेले को अद्वितीय बताते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यातिथि अजय जैन और उनकी धर्मपत्नी सुधा जैन का राजस्थानी शैली में पगड़ी पहनाकर कच्ची घोड़ी नृत्य के साथ प्रबंधन समिति के प्रधान पीके जैन, उप प्रधान प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन समेत पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया। उन्होंने ध्वजारोहण कर एवं गुब्बारे छोड़कर मेले के शुभारंभ की घोषणा की। प्रोडिजी स्कूल के छोटे बच्चों ने जहां आओ आओ रे रंगीलो मेहमान और काल्यो कूद पड्य़ो मेले में... नृत्य की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोहा। वहीं, राजस्थान से आए कलाकारों ने विभिन्न राजस्थानी गीतों से समां बांधा। मुख्य अतिथि ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, वहीं कच्ची घोड़ी नृत्य, कठपुतली नृत्य, ऊंट व घोड़े की सवारी, चोखी ढ़ाणी चौपाल आदि की सराहना की। उन्होंने विद्यालय को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं स्कूल के प्रधान पीके जैन ने स्कूल स्टाफ को 51 हजार और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। मेले में झूले, मेहंदी कार्नर, फोटो कार्नर व चौखी ढ़ाणी पर भी लोग सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
एकल नृत्य प्रतियोगिता के तीन से चार वर्ष के वर्ग में प्रणय को पहला, याति को दूसरा व टिया को तीसरा, पांच से छह वर्ष के वर्ग में रिया पहले, ध्रूव दूसरे व वंश तीसरे स्थान पर रहे। सात से आठ वर्ष के वर्ग में तनिष्का को पहला, याशिका को दूसरा व विधि तो तीसरा स्थान मिला। पुरुषों की श्रेष्ठ ढ़ोला प्रतियोगिता में अनिल कुमार विजेता रहे तो ढ़ोला-मारू प्रतियोगिता में अनिल व सुनंदा ने पहला तथा अमित व नीतू ने दूसरा स्थान पाया। महिलाओं के लिए बनी-ठनी प्रतियोगिता में पहला स्थान नगर परिषद चेयरमैन विनिता पीपल ने जीता। दूसरे स्थान पर नेहा जैन और तीसरे स्थान पर ज्योति जाजोरिया रही। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रसिद्ध संगीतकार विपिन सुनेजा एवं केएलपी कॉलेज की संगीत प्रभारी डॉ.शुचिने निभाई। प्रोडिजी प्रभारी मीनू पारिक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संचालन की जिम्मेदारी लीना मखीजा, नीलम मलिक एवं रिया बब्बल ने संभाली। शाम के समय गोपाल वाशिष्ठ के संचालन में चले लक्की ड्रॉ में एलइडी का पहला पुरस्कार सिटी गिफ्ट पैलेस के यमन गुप्ता ने जीता। दूसरे पुरस्कार के रूप में साइकिल और तीसरे पुरस्कार ओवन के अतिरिक्त 21 सांत्वना पुरस्कार के रूप में कंबल दिए गए। इस मौके पर प्रबंधन समिति सदस्य हेमराज जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन समेत जैन समाज एवं रेवाड़ी के अनेक गणमान्य लोग जेपीएस की उप प्रधानार्य सोनल, विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed