{"_id":"5c48be10bdec22102e65ca90","slug":"41548271120-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था कुंज से स्कूल गया छात्र नहीं लौटा वापस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था कुंज से स्कूल गया छात्र नहीं लौटा वापस, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के काली माता रोड के समीप स्थित आस्था कुंज में रहने वाला कक्षा बारहवीं का एक छात्र बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद लापता हो गया। सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्रों की खोज के लिए शहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन छात्र अपने गांव छारा पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार काली माता रोड पर स्थित आस्था कुंज में रहने वाला पवन आस्था कुंज से सटे स्कूल में कक्षा बारहवीं में पढ़ता हैं। बुधवार को छात्र सुबह के समय स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। दोपहर दो बजे छुट्टी होने के बाद भी जब शाम तक बच्चे आस्था कुंज में नहीं लौटे तो कर्मचारियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश के लिए शहरभर में सर्च अभियान चलाने के बाद स्टेशन और बस स्टैंड पर बसों में भी तलाशी लेकिन शाम करीब पांच बजे रोहतक के समीप गांव छारा से छात्र के परिजनों ने आस्था कुंज फोन कर छात्र के वहां पहुंचने की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।