फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सीएम के दौर से पहले बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान...

सीएम के दौर से पहले बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान...

Fri, 13 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीएम के दौर से पहले बाजारों में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान...
सीएम के रोड शो से पहले प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, 40 दुकानदारों के चालान काट 36 हजार वसूले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के 21 जुलाई को रोड शो की तैयारियों के मद्देनजर नगर परिषद ने आज बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के मोती चौक पर होने वाली मुख्यमंत्री की सभा और इसी रूट से तय रोड शो के लिए नगर परिषद की टीम ने वीरवार शाम को व्यापारियों के चालान काटे। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से कुछ व्यापारियों की बहस भी हो गई लेकिन पुलिस के मौके पर मौजूद होने के कारण व्यापारी अधिक विरोध नहीं कर सके।
नगर परिषद की टीम वीरवार शाम को करीब चार बजे कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव के साथ बाजारों में पहुंची। एसडीएम जितेंद्र कुमार की अगुवाई में गोकल गेट पहुंची टीम ने तेजी से कार्रवाई प्रारंभ की गई। नगर परिषद कर्मचारियों के बाजार में पहुंचने के साथ व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान गोकल गेट, रेलवे रोड, काठ मंडी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने 40 व्यापारियों का चालन कर उनसे 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। तत्पश्चात एसडीएम के साथ अधिकारी मोती चौक पहुंचे। यहां पर काफी समय से फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों ने सड़क के बीचोंबीच कब्जा किया हुआ था। इस कारण यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा कई बार की कार्रवाई के बावजूद भी यहां से फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले फिर वहीं आ जाते हैं। वीरवार को पहुंचे एसडीएम ने उनको साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि यहां पर रेहड़ियां लगाई तो चालान करने के साथ इनको जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन

देर शाम को फिर पहुंचे अधिकारी बाजार में
शाम की कार्रवाई के बाद जब अधिकारियों को अतिक्रमण की शिकायत मिली तो एसडीएम जितेंद्र कुमार फिर से शाम करीब साढ़े छह बजे बाजारों का दौरा करने के लिए पहुंच गए। उनके साथ नप अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी तथा फिर से अवहेलना करने वाले व्यापारियों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed