फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Provided information about career and research opportunities in history.

Rewari News: इतिहास में कॅरिअर और शोध के अवसरों की दी जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Provided information about career and research opportunities in history.
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बलकार सिंह ने इतिहास विषय के महत्व, विभिन्न आयामों और कॅरिअर एवं शोध के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास के अध्ययन में रुचि विकसित करने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश नरवाना और डॉ. अविनाश आर्य ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवा रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों तथा मेंटर-मेंटी कार्यक्रम के बारे में बताया। विद्यार्थियों को छात्रावास और पुस्तकालय का भ्रमण भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रैगिंग के खिलाफ जागरूक करते हुए किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षण, शोध, पुरातत्व, संग्रहालय, सिविल सेवाओं और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में इतिहास विषय से जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed