फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   40 complaints were received, not a single one was resolved, ADC got angry

Rewari News: 40 शिकायतें आईं, एक भी नहीं निपटीं, एडीसी का पारा चढ़ा

Wed, 23 Oct 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
40 complaints were received, not a single one was resolved, ADC got angry
रेवाड़ी। नगर परिषद सभागार में समस्या सुनते विधायक लक्ष्मण साथ में एडीसी व चेयरपर्सन। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद सभागार में मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीसी अनुपमा अंजलि और नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। नौ बजे से शुरू होकर करीब 2 घंटे में 40 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। एक भी शिकायत का समाधान नहीं होने से एडीसी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन

एडीसी अनुपम अंजलि ने जब लोगों की समस्याएं सुनीं तो वह खुद भी दंग रह गईं। कारण यह था कि जो लोग समस्या लेकर आ रहे थे काफी समय से परेशान थे। एक परिवादी जब शिकायत लेकर पहुंचा तो एडीसी ने मामले को लेकर नगर परिषद के एमई से जानकारी लेनी चाही, लेकिन एमई फोन पर व्यस्त थे। यह देख एडीसी तमतमा गईं और जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

एडीसी ने फोन रख कर सीट से खड़े होने को कहा और तब तक खड़े रहने के आदेश दिए जब तक समस्या पूरी सुन नहीं लीं। इम दौरान ईओ, एक्सईएन और जेई से भी मामले को लेकर सवाल जवाब किए। यह दृश्य देख सभी अधिकारियों ने फोन जेब में डाल लिए। इससे पहले सभी अधिकारी फोन पर ही टाइम पास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

शिविर की खानापूरी की गई : विधायक लक्ष्मण

शिविर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करीब 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। जैसे ही वह आए तो लोग शिकायती पत्र देने के लिए पहुंच गए। 20 मिनट तक लोगों की समस्या सुनने के बाद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि वह किसी वजह से लेट हो गए थे। उनसे पहले शिकायतें 15 से 20 ही सुनी गई थीं। जैसे ही आया 30 से 40 लोग आ गए। इसका मतलब शिकायतें नहीं सुनी जा रही थीं। यह सिस्टम बिल्कुल भी ठीक नहीं है इस पर उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

विधायक ने अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि बिल्कुल भी तैयारी नहीं की गई है। इतना शोर हो रहा है कि अगर लोग समस्या भी सुनाएंगे तो आवाज नहीं आएगी। न अधिकारियों के पास माइक लगे हैं। ऐसे में शिविर की खानापूरी की गई है। लक्ष्मण सिंह यादव ने जल्द से जल्द हाल में व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।

--------

कई साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही हूं। न तो राशन कार्ड है और न ही फैमिली आईडी कार्ड में इनकम कम हो रही है। दो बेटियां हैं। कमाने वाला घर में केवल एक सदस्य है। समस्या को लेकर पांच बार एडीसी के पास जा चुकी हूं। यहां पर भी कहा गया कि समस्या ले ली गई है। केवल खानापूरी हो रही है।-पूनम, रामवास

----

2 साल से इनकम कम करवाने के लिए चक्कर काट रही हूं। राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। काफी समस्या हो रही है। शिविर में आई तो बताया गया कि एडीसी कार्यालय जाना होगा। अधिकारियों के चक्कर लगा लगाकर थक चुकी हूं।-सरोज, धारूहेड़ा

0


हाउस टैक्स, बिजली बिल दे रहा हूं। जब नगर परिषद में रजिस्ट्री करवाने के लिए जाता हूं तो बताया जाता है कि आप अनअप्रूव्ड कॉलोनी में हैं। जब अनअप्रूव्ड कॉलोनी में हूं तो टैक्स क्यों लिया जा रहा है।-शमशेर, वार्ड 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed