फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   38 days after corona i nfected 109

38 दिन बाद कोरोना केसों ने लगाया शतक

Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
38 days after corona i nfected 109
रात का तापमान जैसे ही 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तो वायरस ने भी स्पीड पकड़ ली है। 38 दिन बाद एक बार फिर से बुधवार को कोरोना ने शतक लगाया है। 19 सितंबर को जिले में 102 पॉजिटिव केस आए थे, इसके बाद 28 अक्तूबर को 109 पॉजिटिव केस मिले हैं। बता दें कि 38 दिन के दौरान 10 लोगों की मौत हुई, वहीं 2570 लोग संक्रमित हुए। 19 सितंबर को जिले में संक्रमितों की संख्या 4937 व मृतकों की संख्या 26 थी। अब यह आंकड़ा 7507 व 36 पर पहुंच चुका है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन लोगों की ओर से पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। आम आदमी तो दूर हालात ऐसे हैं कि जन प्रतिनिधियों पर भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की नसीहत का कोई असर नहीं है। जन प्रतिनिधि लोगों के बीच बिना मास्क देखे जा सकते हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार तक 89103 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7507 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6836 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 36 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

लंबे समय बाद एक्टिव केसों की संख्या 600 के पार
एक महीने से ज्यादा समय से जिले में एक्टिव केसों की संख्या 500 के पास चल रही थी, लेकिन बुधवार को यह बढ़कर 635 पर पहुंच गई। अभी तक जिले में 80892 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 704 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 41 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 591 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में सबसे ज्यादा 64 मिले पॉजिटिव केस
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 109 में से शहर में 64 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके अलावा 11 धारूहेड़ा, 5 बावल, 3-3 कोसली व गोकलगढ़, 2 लुखी तथा एक-एक केस बलवाडी, भालखी, बोहका, ढोकिया, झाल, जैतड़वास, खोल, लुखी, मालपुरा, मोहनपुर, प्राणपुरा, जाटूसाना, जीवड़ा, चौकी नंबर-2, कंवाली, भाला, मामडिय़ा ठेठर, मसीत, जैनाबाद, धवाना, सुमाखेडा से संबंधित हैं। 42 ठीक होने वालों में 20 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 3-3 बावल व मोहदीनपुर 2-2 माजरा व गुरावड़ा तथा एक-एक केस खटावली, धारण व गोठड़ा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार ठंड के मौसम में ज्यादा सतर्क रहने के लिए आह्वान किया जा रहा है। बावजूद इसके लोगों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इसी का परिणाम है कि आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिग की अवहेलना हो रही है।
डॉ. विजय प्रकाश, कोविड-19 नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed