फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   35 inmates provided with one month of skill training.

Rewari News: 35 बंदियों को दिया एक माह का कौशल प्रशिक्षण

Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
35 inmates provided with one month of skill training.
बंदियों को प्र​शिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान करते। स्त्रोत: आईजीयू - फोटो : bandipora news
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से जिला कारागार, रेवाड़ी के बंदियों के लिए आयोजित एक माह के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ। इस दौरान बंदियों को होटल एवं पर्यटन प्रबंधन की बारीकियां सिखाकर रोजगार के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि शिक्षा और कौशल का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देना भी है। जेल में बंद व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना सामाजिक दायित्व है। प्रशिक्षण के माध्यम से बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया, ताकि सजा पूरी होने के बाद वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 35 बंदियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। समापन समारोह में उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण से उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला है। इस अवसर पर होटल एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा, जिला कारागार अधीक्षक रेशम सिंह, उप-अधीक्षक बलविंदर सिंह यादव, डॉ. पवन, डॉ. विक्रांत और डॉ. नवनीत कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed