{"_id":"5b522e264f1c1b4b748b6244","slug":"31532112422-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूट गई नगर परिषद की नींद, उठ गया डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट गई नगर परिषद की नींद, उठ गया डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूट गई नगर परिषद की नींद, डंपिंग प्वाइंट से उठाया कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। डंपिंग प्वाइंटों से नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं होने से परेशान लोगों की नगर परिषद ने सुध लेनी शुरू कर दी है। परिषद प्रशासन ने न केवल शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर सभी डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठवा दिया, बल्कि कर्मचारियों को निर्देश भी दिए कि वे शहर में सफाई तथा कूड़ा उठान का विशेष ध्यान रखें। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा तथा संबंधित एरिया के दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा नहीं उठने से हो रही आमजन की परेशानी पर अमर उजाला ने 20 जुलाई के अंक में समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद नप प्रशासन हरकत में आया है। गौरतलब है कि नगर परिषद ने शहर में करीब 26 डंपिंग प्वाइंट बनाए हैं। ये प्वाइंट इसलिए बनाए हैं कि लोग अपने घरों का कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंककर एक निर्धारित जगह पर डालें, ताकि गंदगी से कुछ राहत मिल सके। नप ने डंपिंग प्वाइंट तो बना दिए, लेकिन यहां से कूड़ा उठाने में हमेशा कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। कूड़ा नहीं उठने से वह नालियों में गिरकर ज्यादा गंदगी फैैलाता रहा है। साथ ही बेसहारा गोवंश व सांड़ भी कूड़े को बिखेर कर गंदगी को बढ़ाते रहे थे। शहर के लगभग ज्यादातर डंपिंग प्वाइंट पर ऐसी ही स्थिति बनी हुई थी, जिससे संबंधित क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे थे। रास्तों में बिखरी गंदगी से जहां लोगों का रास्ता पार करना मुश्किल हो गया था, वहीं लोग मजबूरी में निकलते समय मुंह पर कपड़ा ढांप रहे थे। डंपिंग प्वाइंट के निकट रहने वाले लोगों की हालत और अधिक खराब हो गई थी। बरसात के कारण ऐसे डंपिंग प्वाइंट के चलते लोगों की हालत और भी अधिक हो गई थी। आमजन की शिकायत के बाद अमर उजाला ने ज्यादातर डंपिंग प्वाइंट का सर्वे कर गत दिवस उस संबंध में समाचार प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद की नींद टूटी और शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर सभी प्वाइंट से कूड़ा उठाकर उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाया। नप के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सभी डंपिंग प्वाइंटों से नियमित रूप से कचरा उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं।