फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   295 dengue patients recovered, 76 undergoing treatment

Rewari News: डेंगू के 295 मरीज हुए स्वस्थ, 76 का चल रहा इलाज

Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
295 dengue patients recovered, 76 undergoing treatment
फोटो: 17रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर दवाईयों का छिड़काव करते हुए। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ठंड के मौसम में डेंगू के मरीज घटने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 371 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 295 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 76 का इलाज चल रहा है। पिछले 9 वर्ष की बात करें तो ये आंकड़ा भी अभी तक का सर्वाधिक है।
दो माह से जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बड़ी संख्या में लोग इसकी जद में हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि धीरे-धीरे स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल में कुल 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें अधिकांश सर्दी-खांसी, बुखार सहित अन्य वायरल बीमारियों से पीड़ित शामिल थे। चिकित्सकों ने बताया कि तापमान व मौसम में बदलाव के चलते अभी असर देखने को मिल रहा है। जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूरे जिले में डेंगू के 371 केस मिले हैं। इनमें रेवाड़ी शहर में 177, बावल सीएचसी में 44, मीरपुर सीएचसी में 56, खोल सीएचसी 27, गुरावड़ा सीएचसी में 28, नाहड़ सीएचसी में 39 डेंगू के केस शामिल हैं। राहत की बात ये है कि इस बार डेंगू की वजह से किसी की जान नहीं गई। हालांकि सरकारी अस्पताल से ज्यादा लोग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे यही लगता है कि पिछले वर्ष मिले सर्वाधिक 406 मरीजों का आंकड़ा इस बार भी टूट सकता है। डेंगू के आंकड़े भी बता रहे हैं कि 4 साल से लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 306 केस, 2022 में 324 व 2023 में 406 मरीज मिले थे। इस बार यह आंकड़ा 371 पर पहुंच चुका है। अभी नवंबर के कुछ दिन शेष हैं। इसमें डेंगू का असर रहता है।

-------------

पिछले 10 साल के डेंगू के केस
वर्ष केस
2015- 10
2016- 10

2017- 137
2018- 82

2019- 27
2020- 39

2021- 306
2022- 324

2023- 406
2024- 352

-------------
वर्जन:
मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि जितना हो सके मच्छरों का लार्वा आसपास ना पनपने दें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। -डॉक्टर अमित यादव, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed