फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   29 thousand cheated in the name of selling bike by becoming army jawan

आर्मी जवान बन कर मोटर साइकिल बेचने के नाम पर ठग लिये 29 हजार

Tue, 19 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
29 thousand cheated in the name of selling bike by becoming army jawan
रेवाड़ी। आर्मी जवान बनकर मोटरसाइकिल (बाइक) बेचने के नाम पर 29 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रोहड़ाई थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव गुरावड़ा का रहने वाला रोहित कुमार झज्जर जिले में किसी कंपनी में नौकरी करता है। दो दिन पहले उसने बाइक बेचने संबंधी एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर देखी और पोस्ट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। दोनों के बीच बात आगे बढ़ी तो सीडी डीलक्स बाइक का 20 हजार रुपये में सौदा हो गया। बाइक बेचने वाले ने खुद को आर्मी का जवान बताया और जानकारी दी कि अभी उसकी पोस्टिंग अंबाला में थी, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर हो गया, जिस वजह से वह बाइक बेच रहा है। फर्जी आर्मी जवान ने उसके व्हाट्सअप पर आर्मी का कैंटीन कार्ड, खुद का आई कार्ड और आधार कार्ड भी भेजा। रोहित उसकी बातों में आ गया। सबसे पहले बाइक ट्रांसफर के नाम पर फोन-पे के जरिए उससे 1500 रुपए ट्रांसफर कराए गए। रविवार को बाइक हैंडओवर करने की बात की थी। रोहित ने जब फोन किया तो ठग ने बताया कि वह झज्जर पहुंच चुके हैं, लेकिन बाइक का जीपीएस बंद हो गया। इसे खोलने के लिए उसे 9 हजार रुपये ट्रांसफर करने होंगे। रोहित ने फोन-पे से 9 हजार ट्रांसफर कर दिए। 9500 रुपये तीसरी बार और चौथी बार में 9250 रुपसे गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर कराए। देर शाम तक रोहित बाइक का इंतजार करता रहा, लेकिन 29 हजार 252 रुपये ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन ही स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद रोहित को ठगी का पता चला। उसने रोहड़ाई थाना पुलिस को दस्तावेजों के साथ शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed