फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2764 students took the music exam

Rewari News: संगीत की 2764 छात्रों ने दी परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
2764 students took the music exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की संगीत विषय की परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 2764 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
परीक्षा शुरु होने से पहले विद्यार्थी अपने-अपने केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश करने के लिए दिया जा रहा था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा प्रश्नपत्र देखने के बाद कुछ छात्रों के चेहरे पर मुस्कान तो कुछ पर मायूसी थी। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। ज्यादा परेशानी नहीं हुई है। संगीत की परीक्षा के लिए जिले में 2774 छात्र पंजीकृत थे, 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 2764 छात्रों ने परीक्षा दी। बता दें कि जिले में कुल 17 हजार 873 परीक्षार्थी हैं जिसमें दसवीं के करीब 9 हजार 494 व बारहवीं के कुल 8 हजार 379 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को बारहवीं की हिंदी इलेक्टिव और कोर की परीक्षा व 10वीं में संस्कृत की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed