Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   250 villagers were informed about government schemes in the camp.

Rewari News: कैंप में 250 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी

Mon, 16 Nov 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
250 villagers were informed about government schemes in the camp.
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव हांसाका में विशेष कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला की मौजूदगी में आयोजित कैंप में करीब 250 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पात्र लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं को धरातल पर लागू कर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव की करीब 210 महिलाओं को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ने के उद्देश्य से टीम पहुंची है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है।


हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं : वंदना पोपली:
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के दम पर पार्टी हरियाणा में चौथी बार सरकार बनाएगी। मंडल अध्यक्ष नवीन यादव के विशेष आग्रह पर आयोजित कैंप में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर योजनाओं से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग उपलब्ध करवाया गया। आयोजकों ने कहा कि गांव स्तर पर ऐसे कैंपों का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed