{"_id":"6af9faaa3e8592910a0cf24b","slug":"youth-should-embrace-culture-and-ethics-alongside-modern-technology-prof-kamboj-rewari-news-c-198-1-rew1001-248722-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा आधुनिक तकनीक के साथ संस्कृति और नैतिकता को भी अपनाएं : प्रो. कंबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा आधुनिक तकनीक के साथ संस्कृति और नैतिकता को भी अपनाएं : प्रो. कंबोज
Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज का स्वागत क
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नौवें अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ का समापन हो गया। यह महोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 34 महाविद्यालयों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज रहे। उन्होंने कहा कि युवा अपनी कला से देश और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के ध्वजवाहक बनते हैं। प्रो. कंबोज ने विद्यार्थियों को तकनीक के साथ नैतिकता और संस्कृति अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि देश और समाज की प्रगति युवाओं के कंधों पर निर्भर है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने इसे युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का उत्सव बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कला, साहित्य, संगीत, नृत्य और रंगमंच के माध्यम से अवसर देता है। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने युवाओं को आधुनिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने को कहा। उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाने पर जोर दिया। समापन समारोह में पद्मश्री हरियाणवी लोक कलाकार महावीर गुड्डू की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उनकी पारंपरिक हरियाणवी लोक धुनों ने सभागार में जोश भर दिया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह और युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की निदेशक प्रो. अदिति शर्मा ने बताया। उन्होंने जानकारी दी कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आगामी उत्तर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि प्रो. बीआर कंबोज को सम्मानित किया गया। उन्हें विश्वविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न और शॉल भेंट की गई।
34 महाविद्यालयों की सहभागिता
इस युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय से संबद्ध 34 महाविद्यालयों और संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। इनमें संगीत, नृत्य, साहित्य और रंगमंच की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अहीर कॉलेज रेवाड़ी, डीएवी गर्ल्स कॉलेज कोसली और राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी जैसी टीमों ने हिस्सा लिया। राजकीय महाविद्यालय बावल, जाटूसाना और खरखड़ा सहित अन्य महाविद्यालयों की टीमों ने भी सहभागिता की। केएलपी कॉलेज रेवाड़ी, केडीसी कोसली और यदुवंशी संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी स्पर्धाओं में भाग लिया।