फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   वाहन कंपनियां भी लगाएंगी नंबर प्लेट

वाहन कंपनियां भी लगाएंगी नंबर प्लेट

Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
वाहन कंपनियां भी लगाएंगी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए खुलेेगा एक और काउंटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर अब शहर में एक और काउंटर खोला जाएगा। इसके बाद इनकी संख्या पांच हो जाएगी। साथ ही वाहन कंपनियों को भी यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट निर्धारित शुल्क में लगानी होगी। अगर कोई भी ऐसा करने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश एसडीएम कुशल कटारिया ने जारी किए हैं।
अमर उजाला ने शुक्रवार को ‘एजेंट 150 रुपये लेकर दिलवा रहा नंबर प्लेट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उसमें स्टिंग के माध्यम से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली थी। खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन ने एक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए सेक्टर पांच में सोमवार से एक और काउंटर खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में शहर में बीएमजी मॉल के सामने और सेक्टर चार स्थित कन्या विद्यालय के समीप दो-दो काउंटर खुले हुए हैं। लेकिन भारी भीड़ के चलते यहां दलालों की मौज हो रही थी और वह मनमर्जी से लोगों से 150 रुपये तक वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वाहन एजेंसियां भी नहीं कर सकती इनकार
साथ ही वाहन एजेंसी संचालकों भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें परिवहन आयुक्त के आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि वाहन एजेंसियां इन्हें लगवाने से मना नहीं कर सकतीं। इन्हें निर्धारित रेट पर ही यह नंबर प्लेट लगवानी होगी। अगर फिर भी कोई ऐसे करने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---
यह है फीस
घरेलू वाहन
बाइक 242
स्कूटर 262
कार 667
कॉमर्शियल
चौपहिया 739
बड़े ट्रक 640
ऑटो 290
टैक्टर 242
---
होगी कार्रवाई
सोमवार से सेक्टर पांच में एक और काउंटर खोल देंगे, जिससे वाहन चालक यहां नंबर प्लेट बनवा सकते हैं। साथ ही वाहन एजेंसियों से भी इन्हें निर्धारित शुल्क पर बनवाया जा सकता है।
कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed