फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   साहब आठ क्विंटल की शर्त लगा दी, बची सरसों कहां लेकर जाएं

साहब आठ क्विंटल की शर्त लगा दी, बची सरसों कहां लेकर जाएं

Sat, 20 Apr 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
साहब आठ क्विंटल की शर्त लगा दी, बची सरसों कहां लेकर जाएं

विज्ञापन
कोसली/रेवाड़ी। अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने शुक्रवार को अनाज मंडियों का निरीक्षण करने पहुंचे। किसानों ने कहा साहब इस बार बंपर फसल हुई है। सरकार ने 8 क्विंटल की शर्त लगा दी । अब बची फसल को कहां लेकर जाएं। एसीएस बोले इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता। सरकार को अपनी समस्या बताओ। वैसे अब तो समय चला गया अगले साल ही कुछ हो पाएगा। इस बार कुछ नहीं हो सकता।
एसीएस टीसी गुप्ता ने शुक्रवार को कोसली अनाज मंडी का मुआयना किया। उनके साथ डीसी अशोक कुमार शर्मा, एडीसी प्रदीप दहिया, एसडीएम अमरदीप जैन सहित, हैफेड, फूड एंड सप्लाई, मार्केट कमेटी बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। खरीद का निरीक्षण करते हुए एसीएस टीसी गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में उपज बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने दी जाए। उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया। व्यापारियों ने मंडी में गोदाम बनवाने, शेड, मंडी में पानी निकासी की सुविधा, सड़क की मरम्मत की समस्याएं रखी। मार्केट कमेटी सचिव को मंडी परिसर की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा कि मंडियों से उठान प्रक्रिया तेजी से की जाए । गांव मुरलीपुर के किसान भीम सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के सामने मंडी में किसानों को हो रही परेशानी के बारे में बताना चाहा जिस पर एसीएस ने कहा इस बारे में मार्केट कमेटी के अधिकारी डिमांड भेजेंगे। रत्तनथल के किसानों ने कहा साहब इस बार किसान को सरसों की बंपर फसल मिली है। प्रति एकड़ दस से बारह क्विंटल का उत्पादन हुआ है। सरकार प्रति एकड़ 8 क्विंटल ही खरीद रही है। बची हुई फसल को कहां लेकर जाएं। इस पर एसीएस टीसी गुप्ता बोले इस बारे में मैं कुछ नहीं कर सकता। आप सरकार को अपनी समस्या बताओ। वैसे इस बार कुछ नहीं हो सकता। अगले साल ही कुछ हो पाएगा।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर पहुंचे एससीएस
बिठवाना मंडी में टीसी गुप्ता ने किसानों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क, टोकन प्रक्रिया, जीआरसी रूम में जाकर जानकारी ली। गेट पास के बारे में बताया गया कि आज 450 गेट पास जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने किसानों की हेल्प डेस्क पर जाकर पूछा कि आज कितने किसानों ने पूछताछ की है। डेस्क इंचार्ज ने बताया कि 16 किसान पूछताछ के लिए अभी तक आ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 गांवों की सरसों खरीदी जा चुकी
रेवाडी मंडी में सरसों की खरीद के लिए 185 गांव में से 100 गांवों की खरीदी जा चुकी है, 85 गांव अभी है। आज 18 गांव के उन किसानों की सरसों खरीदी जा रही है। जो पहले रोस्टर में रह गये थे। बावल मंडी में 98 गांव में से 60 गांव के किसानों की सरसों खरीदी जा चुकी है। 38 गांव अभी शेष है।
रेवाडी जिले की मंडियों में 35515 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। जिसमें कोसली मंडी में 16049 मीट्रिक टन, रेवाड़ी में 11790 मीट्रिक टन व बावल मंडी में 7676 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। जिला की मंडियों में 25474 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। कोसली मंडी में 4732 मीट्रिक टन, रेवाड़ी मंडी में 19924 मीट्रिक टन , बावल मंडी में 818 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अभी तक हुई है।

रियायती भोजन मांगा था, मुफ्त मिलेगा....
बिठवाना स्थित मंडी में भुरथल जाट के किसान बसंत सिंह ने एसीएस टीसी गुप्ता को बताया कि मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी व छाया की व्यवस्था करवाई हुई है। फसल के सीजन में अनाज मंडी में किसानों को रियायती दर पर भोजन की व्यवस्था कराई जाए अच्छा होगा। एसीएस ने बिठवाना मंडी के प्रधान हरकेश यादव को कहा कि मंडी में खाने की व्यवस्था की जाए। कहा कि शनिवार से किसानों को मंडी में नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed