फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   200 families forced to drink dirty water

Rewari News: 200 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर

Wed, 03 Apr 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
200 families forced to drink dirty water
रेवाड़ी। बोतल में भरा गंदा पानी। संवाद
बावल। कस्बे के वार्ड नंबर 1 के लोग बीते आठ महीने से 200 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। गंदा पानी नलों से घरों तक पहुंच रहा है। आलम यह है कि विभाग के अधिकारी शिकायत होने पर भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। पिछले महीने मामला कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में आया था। अधिकारियों को फटकारते हुए समाधान करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने लीपापोती करके समस्या हल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कुछ समय पानी ठीक आया था। फिर गंदा पानी नलों से आने से लोग परेशान हैं। इनसे कई बीमारियां फैल रही हैं। जोगिंदर, सतीश, रोहित और नरेश ने बताया कि शिकायत उच्च अधिकारियों तक की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर विरोध, प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


वहीं योगेंद्र ने बताया कि सीएम विंडो ने नया ही फार्मूला लागू कर दिया है कि जिस विभाग की शिकायत है पहले उससे लिखवाकर लाया जाए। ऐसे में सीएम विंडो में शिकायत करने में भी बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी इसकी शिकायत अन्य जगहों पर कर चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

बीते आठ महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। विभाग के अधिकारी शिकायत करने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।-योगेंद्र सैनी

--

कुछ समय साफ पानी आया। फिर गंदा पानी नलों से आने लगा। इससे परेशानी होती है। इसका जल्द समाधान होना चाहिए।-सतीश

---

गंदा पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। फिर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए।-कृष्ण

---

शिकायत के बावजूद भी समाधान न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शा रहा है। जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।-वेद प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed