फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2 million robbery

दिल्ली पुलिस के सिपाही से 2 लाख की लूट

Thu, 27 Nov 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Nov 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन

जिले में अपराधियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रही। आम आदमी तो दूर अब पुलिसकर्मी भी शहर में महफूज नहीं हैं। बुधवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से 2 लाख की नकदी भरा बैग लूट लिया।

विज्ञापन


शहर की ब्रास मार्केट में घटना को अंजाम देते हुए बदमाश आसानी से चलते बने। घटना की सूचना पर मॉडल टाउन पुलिस के अलावा महकमे के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश के लिए सबूत जुटाए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में नाकाबंदी की बावजूद लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नारनौल रोड स्थित काठूवास गांव निवासी कृष्ण कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल कार्यरत है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे ब्रास मार्केट के बावल चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक से वह 2 लाख रुपये लेकर निकला। अभी वह ब्रास मार्केट पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसके पास रुके। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने कृष्ण कुमार के हाथ से नकदी भरा बैग छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। कृष्ण के शोर मचाने पर कुछ युवकों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, डीएसपी ताहिर हुसैन, सीआईए पुलिस भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में मिला संदिग्ध का चेहरा
पीड़ित पुलिसकर्मी के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक संदिग्ध की फुटेज मिली है। हुलिए के आधार पर फुटेज में संदिग्ध का ही चेहरा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैंक के गेट पर भी बदमाशों में से एक ने काफी देर तक पीड़ित पुलिसकर्मी का इंतजार किया था।


शादी की खरीदारी के लिए निकाली थी रकम
पीड़ित पुलिसकर्मी ने बताया कि परिवार में जल्द ही शादी समारोह होने वाला था। खरीदारी करने को लेकर ही वह बुधवार को पैसे निकालने के लिए ब्रास मार्केट स्थित एक्सिस बैंक पहुंचा था जहां से उसने 2 लाख रुपये निकाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed