फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सर्दी के अवकाश के बावजूद संचांलित प्राइेवट स्कूलों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, नोटिश दिया --60

सर्दी के अवकाश के बावजूद संचांलित प्राइेवट स्कूलों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, नोटिश दिया --60

Fri, 04 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सर्दी के अवकाश के बावजूद संचांलित प्राइेवट स्कूलों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, नोटिश दिया --60
अवकाश के बाद भी कोसली में खुले मिले 11 स्कूल, दिया नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली। शीतकालीन अवकाश के बावजूद क्षेत्र में निजी स्कूल खुल रहे हैं। इसकी सूचना पर वीरवार को एसडीएम उत्तम सिंह और नाहड़ बीईईओ की टीम ने दौरा किया। अधिकारियों की टीम को देखने के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम को काफी संख्या में स्कूल खुले मिले। ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
एसडीएम सबसे पहले यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल में पहुंचे, जहां बच्चों की कक्षाएं लगी हुई थीं। इसके बाद सूरज पब्लिक स्कूल गुडियानी और इसके बाद आरपीएस स्कूल व पाथ फाईंडर स्कूलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को इन स्कूलों में कक्षाएं लगती हुई मिलीं। एसडीएम के निर्देशानुसार नाहड़ खंड के मौलिक शिक्षा अधिकारी जवान सिंह मेहरा ने इसके बाद पश्चात आठ स्कूलों का निरीक्षण किया। जिनमें एसकेजी स्कूल भाकली, आरकेडी स्कूल भाकली, हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली, जीडी मिडल स्कूल, राधा कृष्ण स्कूल कारोली, वाईबीएस स्कूल कारोली व नाहड़ के आरएमआर स्कूल आदि स्कूलों में बच्चों की कक्षाएं लगी हुई मिली हैं। एसडीएम ने बताया कि जो स्कूल खुले पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी करते हुए जिला उपायुक्त और शिक्षा विभाग को उचित कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने सर्दी को देखते हुए 15 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है, लेकिन कई निजी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त सभी स्कूल सरकार की हिदायतों के अनुरूप बंद रहेंगे। अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे बच्चों की सुरक्षा और ठंड को देखते हुए उन्हें स्कूल में न भेजें। अगर कोई स्कूल संचालक अवकाश अवधि के दौरान बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहे तो उनकी सूचना तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़ को दें। दूसरी ओर एसडीएम ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अवकाश खत्म होने उपरांत स्कूल खुलते ही स्कूल वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें ताकि कोहरे के कारण कोई हादसा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed