फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हरियाणा के किसानों को मिलेगा 1500 करोड़ का प्रोफिट, बाजरे के दाम में की 97 प्रतिशत की बढ़ौतरी

हरियाणा के किसानों को मिलेगा 1500 करोड़ का प्रोफिट, बाजरे के दाम में की 97 प्रतिशत की बढ़ौतरी

Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के किसानों को मिलेगा 1500 करोड़ का प्रोफिट, बाजरे के दाम में की 97 प्रतिशत की बढ़ौतरी
सरकार ने किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों से अधिक दिया : कृषि मंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए समर्थन मूल्य में रिकार्ड बढ़ोतरी करके उन्हें स्वामीनाथन आयोगों की सिफारिशों से भी अधिक लाभ देने का काम किया है। तय समर्थन मूल्य पर हर फसल पर हर माह का लाभ दिया गया है। इससे राज्य के किसानों को 1500 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कृषि मंत्री शनिवार को महेंद्रगढ़ में होने वाली ‘बाजरा धन्यवाद रैली’ के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। इस वर्ष भी सरकार ने 8.74 करोड़ क्विंटल गेहूं और छह करोड़ क्विंटल धान खरीदा है। किसानों के लिए इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया है। इससे पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली और 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ में होने वाली बाजरा धन्यवाद रैली की तैयारियों के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी। धनखड़ ने कहा कि सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन किसानों के बारे में किसी ने भी नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अन्नदाताओं की पीड़ा को समझकर उनके लिए वो कर दिया, जो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट में भी नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा उठाए सवाल पर धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस उनके तीन सवालों को जवाब दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि उन्होंने किसानों को कब और कैसे लाभ दिया है। कांग्रेस तो एमएसपी पर ही अटकी रही। कौन सा उपक्रम तैयार किया, जिसमें किसानों को लाभ देने की बात कही गई हो। सुरजेवाला के पिता कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष थे, लेकिन उन्होंने कब किसानों के लिए आंदोलन किए। किसानों के हितों को लेकर धनखड़ ने कांग्रेस सहित अन्य नेताओं को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने इनके लिए कभी कुछ नहीं किया, यहां तक कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए कभी कोई आंदोलन तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि बाजरा की फसल में 97 प्रतिशत लाभ दिए जाने की खुशी में 21 जुलाई को महेंद्रगढ़ में रैली की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में किसान शामिल होंगे। बैठक में विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक बिक्रम सिंह यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, लक्ष्मण सिंह यादव, अमित यादव के अलावा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व अन्य नेतागण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed