फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   16 batteries stolen from 8 roadways buses

Rewari News: रोडवेज की 8 बसों की 16 बैटरियां चोरी

Wed, 10 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
16 batteries stolen from 8 roadways buses
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की 8 बसों की बैटरियां चोरी हो गईं। 16 बैटरियों के चोरी होने की विभाग ने पुलिस को सूचना दी। रात में चौकीदार बस स्टैंड पर ही ड्यूटी पर था।
विज्ञापन

एनएच-48 पर बनीपुर चौक स्थित आईएमटी बावल बस स्टैंड है। इसमें रात के वक्त चालकों को प्रशिक्षण देने में इस्तेमाल होने वाली रेवाड़ी डिपो की 7 बसें और फरीदाबाद डिपो की एक बस खड़ी हुई थी। इन बसों में लगी 2-2 बैटरियां मंगलवार की सुबह गायब थीं।
विज्ञापन

सभी 8 बसें बस स्टैंड पर एक साथ खड़ी हुई थी। सुबह चालकों ने बस स्टार्ट करने की कोशिश की तो स्टार्ट नहीं हो पाई। बैटरियां चोरी होने के कारण सुबह के समय फरीदाबाद जाने वाली बस भी रवाना नहीं हो सकी। वहीं चालकों को प्रशिक्षण देने का काम भी प्रभावित हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर कार्यरत क्लर्क मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 6 से अगले दिन सुबह 6 बजे तक बस स्टैंड पर एक चौकीदार की ड्यूटी थी। चौकीदार ड्यूटी कर सुबह चला गया। हालांकि चोरी की वारदात किस वक्त हुई ये अभी पता नहीं चल पाया है। बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने के लिए रेवाड़ी से प्रोग्रामर को बुलाया गया है। इसके बाद ही वारदात के बारे में स्पष्ट रूप से पता चलेगा। कसोला थाना प्रभारी शिव दर्शन का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed