फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   भाजपा आलाकमान ने टिकट दिया तो अलवर से लडुंगा लोकसभा चुनाव : महंत बालकनाथ

भाजपा आलाकमान ने टिकट दिया तो अलवर से लडुंगा लोकसभा चुनाव : महंत बालकनाथ

Mon, 11 Feb 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा आलाकमान ने टिकट दिया तो अलवर से लडुंगा लोकसभा चुनाव : महंत बालकनाथ
पार्टी
विज्ञापन

खोल। रोहतक के अस्थल मठ के मठाधीश महंत बालकनाथ महाराज ने कहा कि अगर भाजपा आलाकमान ने उन्हें राजस्थान के अलवर संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया तो वे अवश्य लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। महंत बालकनाथ रविवार को क्षेत्र के गांव खोल स्थित बाबा भैरूनाथ आश्रम में बसंत पंचमी पर्व पर गणेश, राधाकृष्ण, राम दरबार व सरस्वती माता की मूर्तियों के अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व भंडारे में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा ठाडेश्वरनाथ आश्रम दुधवा के महंत जसनाथ महाराज द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने व्यस्त समय में थोड़ा बहुत समय प्रभु भक्ति में भी अवश्य लगाना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत में महंत बालकनाथ ने कहा कि भाजपा की विचारधारा आज देशभर में प्रवाहित हो रही है तथा देश की जनता व सभी वर्गोु के लोग इससे आत्मीयता से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सम्मान विदेशों में भी ऊंचा किया हैं। भाजपा ने देश को एक नई ऊंचाई पर ला खड़ा कर दिया है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी देश पर वर्षों तक सत्तासीन रहेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद एवं ब्रहमलीन महंत योगी चांदनाथ महाराज के सपने व कार्य बीच में रह गये थे, वो उनके आशीर्वाद से तत्परता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर आश्रम संचालक महंत योगी लालनाथ, महंत फुलनाथ, जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा, भूमि विकास बैंक के पूर्व निदेशक विजस सिंह, एडवोकेट यादवेन्द्र यादव, करतार सिंह, पुष्पेन्द्र, डॉ. राजेश यादव, इन्द्रसिंह चौहान, धर्मबीर गराठी, रिटायर्ड एफएसओ अनिल यादव, कर्नल राजेन्द्र सिंह, सुबेदार दिलबाग सिंह, ओमपाल ठेकेदार व कृष्ण कुमार जांगिड़ सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed