फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   144 LPG cylinders seized from two pickup trucks; drivers arrested.

Rewari News: दो पिकअप से 144 एचपी गैस सिलेंडर जब्त, चालक गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
144 LPG cylinders seized from two pickup trucks; drivers arrested.
भिवाड़ी।कोटकासिम में बूढ़ी बावल निवासी प्रवीण कुमार और औरंगाबाद (तिजारा) निवासी मनोज को पुलिस ने अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिकअप गाड़ियों में भरे एचपी के कुल 144 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए हैं। दोनों गाड़ियां बूढ़ी बावल के औद्योगिक क्षेत्र में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थीं।
विज्ञापन

थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीबीरानी की ओर से एक पिकअप में 70 एचपी एलपीजी सिलिंडर अवैध रूप से बूढ़ी बावल ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बीबीरानी-कोटकासिम मार्ग पर नाकाबंदी कर पिकअप को रुकवाया। चालक के पास सिलिंडर से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरी पिकअप में भी सिलिंडर ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने कोटकासिम-जमालपुर मार्ग पर नाकाबंदी कर 74 एलपीजी सिलिंडरों से भरी दूसरी पिकअप को भी रोक लिया। इसके चालक के पास भी आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना खैरथल-तिजारा जिला रसद अधिकारी कार्यालय को दी गई। इसके बाद जिला रसद कार्यालय की टीम कोटकासिम थाने पहुंची और बरामद सिलिंडर की जांच की। पूछताछ में दोनों चालकों ने बताया कि वे सिलिंडर बूढ़ी बावल में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों और वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed