फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   12 rounds fired at three youths attending wedding procession in Rajasthan, one dead

Rewari News: राजस्थान में बरात में गए तीन युवकों पर 12 राउंड फायरिंग, एक की मौत

Wed, 29 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 29 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
12 rounds fired at three youths attending wedding procession in Rajasthan, one dead
अमन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजस्थान में अपने दोस्त की शादी में गए जिले के तीन युवकों पर विरोधी पक्ष ने 12 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आपसी रंजिश का है। हमले के शिकार तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।

गांव गढ़ी निवासी अमन (20), विकास (25), नवीन (26) तीनों अपने गांव से अन्य साथियों के साथ गांव के रहने वाले साहिल की बरात में राजस्थान के अलवर जिले में कोटकासिम कस्बा में पड़ने वाले गांव मकड़वा मतलवास में गए थे। शादी समारोह से कुछ ही दूरी पर खड़े अमन, विकास और नवीन पर एक कार में सवार होकर आए लोगों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


तीनों को दो-दो गोली लगी। छाती में गोली लगने की वजह से अमन की मौत हो गई, जबकि विकास व नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। विकास को एक हाथ और दूसरी कंधे में गोली लगी हुई है। वहीं, नवीन की छाती के पास और पीठ पर गोली के छर्रे लगे हुए हैं। मामले में फिलहाल दो बातें निकलकर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद था। हालांकि, अभी तक विवाद का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरातियों के बीच आपस में हुई कहासुनी

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोटकासिम क्षेत्र के गांव मकड़ावा मतलवास में अशोक यादव की बेटी की शादी थी। बरात हरियाणा में रेवाड़ी के गढ़ी गांव से आई थी। गढ़ी गांव के बिजेंद्र यादव अपने दोहते साहिल (25) की बरात लेकर मकड़ावा मतलवास आए थे। देर रात करीब साढ़े 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बरातियों के बीच ही आपस में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया।

अमन की अगले साल फरवरी में होने वाली थी शादी

शादी के बीच गोली चलने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि तीनों युवकों को गोली किस रंजिश के चलते और किसने मारी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। गांव गढ़ी के लोगों ने बताया कि अमन की अगले साल फरवरी में और घायल विकास की अगले महीने 15 दिसंबर को शादी होनी है। अमन के परिवार में इस वक्त मातम छा गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


फायरिंग करने वाले कौन थे नहीं चला पता

लड़की के चाचा पवन यादव ने बताया कि मंगलवार को उनके बड़े भाई बाबूलाल की बेटी की शादी थी। रात करीब साढ़े बजे बरात पहुंचने पर गांव में रुकने की जगह, से उनके घर पर आ चुकी थी। आधी से ज्यादा बरात खाना खाकर वापस जा भी चुकी थी। इसी दौरान जनवासे से करीब 100 मीटर दूरी पर ही किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वहां पर गोली चल गई। फायरिंग करने वाले कौन थे इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जिन लड़कों को गोली लगी है वो तीनों ही लड़के वर पक्ष के गढ़ी गांव के ही बताए जा रहे हैं। बाहर से लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर पूरी जानकारी जुटाई थी।
-----
यह मामला अलवर जिले से संबंधित है। स्थानीय पुलिस के पास किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

-लाजपत, एसएचओ, बावल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed