फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बावल में नहीं सरसों की उठान, करीसानों ने किया जमकर हंगामा

बावल में नहीं सरसों की उठान, करीसानों ने किया जमकर हंगामा

Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बावल में नहीं सरसों की उठान, करीसानों ने किया जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल (रेवाड़ी)।
स्थानीय अनाज मंडी में सोमवार को समर्थन मूल्य पर सरसों बिक्री के लिए पहुंचे किसानों ने दोपहर बाद तक खरीद प्रारंभ न होने पर हंगामा। किसानों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खरीद प्रक्रिया प्रारंभ कराकर किसानों को शांत किया। उधर, मंडी में पहले से खरीदी गई सरसों का उठान कम होने तथा सोमवार को रोस्टर में अधिक गांवों के शामिल होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि बावल में अनाज मंडी में हैफेड की ओर से सर्मथन मूल्य पर सरसों खरीद की जा रही है। सोमवार को जारी रोस्टर के अनुसार गांव भांडोर, नंगयली गोधा, टींट, गोलियाकी, कसौली, कसौला, चित्रपुरी, हुसैनपुर, साल्हावास, डालियाकी, सुबासेड़ी, ड्योढई, लालपुर व ढ़ालियावास के किसानों की सरसों खरीदी जानी थी। सुबह से ही किसान मंडी में सरसों लेकर आने लग गए। इसके बाद कुछ देर में ही हालात बिगड़ते चले गए।
विज्ञापन

एक तरफ किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली सरसों से भरे खड़े थे, वहीं दूसरी तरफ मंडी में उठान नहीं होने से खरीद शुरू नहीं की जा सकी। इसकी वजह से किसान दोपहर बाद तक सरसों खरीद प्रारंभ होने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब दोपहर बाद भी खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों ने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। किसानों के हंगामे की सूूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा किसी तरह किसानों को समझाकर शांत किया। इसके बाद सरसों खरीद प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रोस्टर में अधिक गांवों को शामिल किए जाने की वजह से सोमवार को परेशानी आ गई थी। उठान कार्य भी प्रभावित होने के कारण परेशानी आ रही है। सोमवार को 800 किसानों के फार्म लिए गए हैं। अधिक संख्या में किसानों के आने से दिक्कत हुई थी, लेकिन अब खरीद पूरी तरह से सुचारु कर दी गई है।
- वरुण कुमार, खरीद प्रबंधक हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed