{"_id":"5c783634bdec22738d0b7512","slug":"101551382068-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से निकाले 40 हजार रुपये, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से निकाले 40 हजार रुपये, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम का क्लोन तैयार कर बैंक खाते से निकाले 40 हजार रुपये, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। साइबर ठगों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी का एक ओर मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने जिले के गांव बटौड़ी निवासी एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया है। ठगों ने युवक के एटीएम का क्लोन तैयार कर खाते से दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए है। जबकि एटीएम युवक की जेब में था। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को शिकायत दी है।
गांव बटौड़ी निवासी प्रवीण ने बताया कि 13 फरवरी को उसके खाते से दो बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए है। उन्होंने न तो अपना एटीएम किसी को दिया और न ही किसी अपना पासवर्ड किसी को बताया। दोनों ही ट्रांजक्शन दिल्ली स्थित ओखला क्षेत्र के एटीएम से हुई है। जबकि उसके पैसे निकलने का कोई मैसेज नहीं आया। एटीएम से पैसे निकालने पर उसको ठगी का पता लगा तथा उसने बैंक में संपर्क कर अपना एटीएम व बैंक खाता बंद कराया। पीड़ित व्यक्ति ने एसबीआई अधिकारियों को खोल थाना चौकी में इस मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जिले एटीएम का क्लोन तैरूूर कर बैंक खातों से रुपये निकालने के मामले सामने आ चुके है, लेकिन किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाने में नाकाम साबित रही है।