फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   10 lakh fine imposed on 15 overloaded vehicles

Rewari News: 15 ओवरलोड वाहनों पर लगाया 10 लाख जुर्माना

Wed, 20 Aug 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fine imposed on 15 overloaded vehicles
फोटो : 13सीएम फ्लाइंग और आरटीए टीम की तरफ से जब्त किए गए ओवरलोड वाहन। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग पर 15 वाहनों को जब्त किया और 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया। यह अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग-71 और रेवाड़ी-नारनौल रोड पर चलाया गया।
विज्ञापन

इस सघन जांच अभियान का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग टीम के निरीक्षक सतेंद्र कुमार और योगेश कुमार ने किया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ओवरलोड वाहनों की पहचान कर उनके चालान काटे गए और सभी वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं बल्कि यह सड़कों की हालत भी खराब करते हैं। ऐसे वाहनों पर करीब 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई हरियाणा सरकार की सड़क सुरक्षा बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की नीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed