{"_id":"667880c95b98c64bc107a7c7","slug":"10-accused-arrested-in-various-crimes-rewari-news-c-198-1-rew1001-205931-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विभिन्न अपराधों में 10 आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विभिन्न अपराधों में 10 आरोपियों को पकड़ा
Mon, 24 Jun 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस ने रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपरेशन आक्रमण चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 59 वाहन चालकों के चालान काटे। एक आरोपी को 12 बोतल अवैध देशी शराब व 12 बोतल बियर के साथ पकड़ा। शहर रेवाड़ी में दर्ज युवक की हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 1 अवैध देशी पिस्टल बरामद की है। 5 उद्घोषित व जमानोत्तर अपराधियों को पकड़ा। अन्य आपराधिक मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना सदर व सेक्टर-6 धारूहेड़ा के दो मामलो में दो गुमशुदा महिलाओं को बरामद करके उसके परिजनों से मिलाया गया।
एसपी शशांक कुमार ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में तुरंत दें।