फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man cheated of Rs 11.40 lakh

Panipat News: युवक से 11.40 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 11.40 lakh
पानीपत। ठगों ने संजय कॉलोनी के युवक से 11.40 लाख रुपये की ठगी कर दी। पीड़ित युवक ओमान देश में रहता है। ठगों ने युवक को ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमान का झांसा देकर ठगा। पीड़ित की मां ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी राजबाला ने बताया कि उसका बेटा अमित दहिया ओमान देश में रहता है। उसके बेटे के पास एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। उसके बेटे को ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। फिर उसको एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ लिया गया। यहां उसके बेटे को ऑनलाइन टास्क मिले। टास्क पूरे करने पर उसके बेटे को पैसे मिले। फिर बेटे से टास्क देने के नाम पर राशि मांगी जाने लगी। उसके बेटे ने उनके खाते में कई बार में 11.40 लाख जमा करवा दिए। जब अमित अपने पैसे निकलवाने लगा तो उसकी टेलीग्राम की आईडी बंद कर दी गई। फिर उनको ठगी का पता चला। उसे बेटे ने उसे कॉल कर इस ठगी के बारे में बताया। इसके बाद शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed