{"_id":"661c6e89d4ced4667d065784","slug":"wheat-could-not-be-procured-due-to-drizzle-farmers-worried-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116802-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बूंदाबांदी में नहीं हो पाई गेहूं की खरीद, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बूंदाबांदी में नहीं हो पाई गेहूं की खरीद, किसान चिंतित
विज्ञापन
सनौली। गेहूं के सीजन में रविवार शाम को बूंदाबांदी ने किसानों व आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी है। बूंदाबांदी के चलते गेहूं की हाथ व कंबाइन से की जा रही कटाई रुक गई है। वहीं रविवार को सनौली अनाज मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल व बापौली मंडी में करीब सात हजार क्विंटल गेहूं की आवक तो हुई पर गेहूं में नमी के चलते खरीद नहीं हो पाई। जबकि सनौली अनाज मंडी में शनिवार को करीब चार हजार क्विंटल गेहूं की आवक में से 2600 क्विंटल की खरीद हुई थी और बापौली मंडी में 10 हजार क्विंटल की आवक में से छह हजार क्विंटल की ही खरीद हो पाई थी। दोनों मंडियों में शनिवार को नमी के चलते जिस गेहूं की खरीद नहीं हो पाई थी। बूंदाबांदी और रविवार को हुई बूंदाबांदी से फिर से भीग गया है। दोनों मंडियों में हैफेड व वेयर हाउस द्वारा खरीदी गई गेहूं की बोरियां में बूंदाबांदी के चलते भीग गई है। दोनों अनाज मंडियों में खरीद को लेकर हैफेड व वेयर हाउस के अधिकारी तो पहुंचे पर गेहूं में नमी ज्यादा होने पर खरीद एजेंसियों ने हाथ खड़े कर दिए।
इस बारे में बापौली मार्केट कमेटी के सचिव सुंदरलाल व वेयर हाउस की निरीक्षक ज्योति ने बताया कि रविवार को गेहूं में 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी होने पर खरीद नहीं हो पाई है। मौसम साफ रहा तो सोमवार को नमी कम होने पर ही खरीद संभव होगी।
विज्ञापन
इस बारे में बापौली मार्केट कमेटी के सचिव सुंदरलाल व वेयर हाउस की निरीक्षक ज्योति ने बताया कि रविवार को गेहूं में 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी होने पर खरीद नहीं हो पाई है। मौसम साफ रहा तो सोमवार को नमी कम होने पर ही खरीद संभव होगी।
विज्ञापन