फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Western Disturbance increased through Iran, effect will be visible from January 18

ईरान के रास्ते बढ़ा पश्चिमी विक्षोभ, 18 जनवरी से दिखेगा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Western Disturbance increased through Iran, effect will be visible from January 18
पानीपत। दीनभर चलती रही ठंडी हवा शॉल ओढ़कर व टोपी डालकर जाती हुई महिलाएं। - फोटो : Panipat
पानीपत। इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। सुबह कोहरा, दिनभर छाए रहने वाले बादल तथा धीमी ठंडी हवाओं से लोग कंपकंपाने को मजबूर हैं। सुबह-शाम की ठंड नश्तर की भांति चुभ रही है। वहीं, मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से आ रहा है। ईरान में नया विक्षोभ उठकर तेजी से उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका असर 18 जनवरी की रात से आने लगेगा। इसके बाद हवा की गति यदि अनुकूल रही तो 19 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हालांकि, अभी मौसम परिवर्तनशील व शुष्क बना रहेगा। अब सूखी ठंड ठिठुरन बढ़ाने वाली होगी।
विज्ञापन

18 तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ गहरी धुंध बढ़ने की संभावना है। दूसरी तरफ, पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के बाद से ही बर्फबारी शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम धुंध के साथ-साथ शीतलहर भी सताएगी। शनिवार सुबह की शुरुआत भी हल्की धुंध, आसमान में छाए बादलों व हल्की शीतलहर के साथ हुई। ठंडी हवाओं के कारण राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड से जहां पशु पक्षियों का जीवन अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, 80 प्रतिशत पहुंची नमी
शनिवार को पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। वातावरण में नमी की मात्रा भी 80 प्रतिशत तक बनी हुई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। नश्तर की तरह चुभती बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। शाम को गलन और बढने से बाजारों में सांझ ढलने के साथ ही बाजार सूने हो गए।
यहे रहा पानीपत का तापमान
बीते दिनों की भांति शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावअ दर्ज की गई। पानीपत का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत और हवा की गति करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मौसम परिवर्तनशील व शुष्क बना हुआ है। 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से आ रहा है। ईरान में नया विक्षोभ उठकर तेजी से उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका असर 18 जनवरी की रात से आने लगेगा। इसके बाद हवा की गति यदि अनुकूल रही तो 19 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इससे कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के पड़ने की संभावना है। - डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed