फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Was troubled by illness, committed suicide by hanging

Panipat News: बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Was troubled by illness, committed suicide by hanging
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। लोहारी गांव में प्रवासी युवक ने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक पिछले एक साल से परेशान था। एक सप्ताह पहले ही वो अपने बड़े भाई के पास उत्तर प्रदेश से रहने के लिए आया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। बड़े भाई के बयानों पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि वो कई साल से पानीपत जिले के लोहरी गांव में किराये पर रहता है और यहां एक फैक्टरी में काम करता है। पांच भाई व बहनों में उसका सबसे छोटा भाई सुखबीर सिंह (18) पिछले एक साल से बीमारी से परेशान था। वो एक सप्ताह पहले उसके पास फिरोजाबाद से आया था। यहां आने के बाद वो फैक्टरी में काम भी सीख रहा था। बीमारी के कारण रविवार को उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद वह उसे दवा दिलाकर लाया। उसने बताया कि सुखबीर अक्सर कहता था कि अगर दर्द ठीक नहीं हुआ तो वो फंदा लगाकर जान दे देगा। सोमवार को फैक्टरी में काम करते वक्त उसे फिर दर्द शुरू हो गया। इस पर वो कमरे पर जाकर आराम करने की बात कहकर फैक्टरी से निकल गया। जब वो दोपहर एक बजे कमरे पर पहुंचा तो सुखबीर का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed