{"_id":"68dd7ce9ad62a6ae2904991e","slug":"vijayadashami-celebrated-at-gd-goenka-public-school-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144807-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विजयादशमी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में विजयादशमी मनाई
Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पानीपत (वि)। जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को विजयादशमी पर्व मनाया गया। चेयरमैन अतुल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबके मन को मोह लेने का कार्य किया। बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से राम वनवास से लेकर सीताहरण व रावण वध का वर्णन किया। निदेशक मधु अग्रवाल ने सबको मन के बुरे विचारों का दहन करने को ही बुराई पर अच्छाई की जीत बताया। प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने कहा कि दशहरे के दिन श्रीराम के द्वारा रावण का वध करने पर सत्य पर असत्य की जीत हुई थी। जिसके बाद से ही दशहरा पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन