फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths abducted at gunpoint, stripped naked, and forced to sit on a beer bottle.

Panipat News: पिस्तौल दिखाकर दो युवकों का अपहरण, निर्वस्त्र कर बीयर की बोतल पर बैठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two youths abducted at gunpoint, stripped naked, and forced to sit on a beer bottle.
पानीपत। चांदनी बाग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों का खेत से लौटते समय पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर दिया। इसके बाद ऊझा रोड स्थित एक दुकान में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पिटाई की और जबरन बीयर की बोतल पर बैठाया। जिससे एक युवक बेसुध हो गया। इसके बाद बाद दूसरे युवक का यौन शोषण किया गया। पीड़ितों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत देकर जांच की मांग की। डीएसपी की जांच के बाद चांदनी बाग थाने में चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आयोग में दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी और खेती करते हैं। 16 अप्रैल 2026 की रात को वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। बिजली नहीं आने पर रात को 11 बजे वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास सनौली रोड पर पहुंचे तो कार सवार अजय, सुमित और जतिन ने उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन वह बच गए। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर उन्हें जबरन कार में बैठा लिया और सनौली रोड स्थित एक शराब की दुकान से शराब और बीयर की बोतल खरीदी।
विज्ञापन

वहां से वह ऊझा रोड स्थित सुमित की प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर ले गए और दोनों को बंधक बना लिया। तीनों ने अपने एक अन्य साथी को भी बुला लिया। पहले तो उन्हें जबरन शराब पिलाई और इसके बाद टीवी की आवाज तेज कर उनकी पिटाई की। लाठी, लोहे के पाइप और बेल्ट से उनकी पिटाई की गई। जिससे वह घायल हो गए। चांदनी बाग थाना प्रभारी किरण ने बताया कि अजय, सुमित और जतिन और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, अपहरण, पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी तफ्तीश की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक युवक के साथ किया गलत काम
शिकायकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ अमानवीय कृत्य किया। उन्हें निर्वस्त्र कर बीयर की बोतल पर बैठाया। जिससे बोतल उनके गुप्तांग में धंस गई। आरोप है कि अजय ने उनमें से एक के साथ गलत काम भी किया है। साथ ही खुद ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली और डर दिखाकर उसने झूठा बयान दिलवाकर उनकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed