फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations incomplete at the new grain market.

Panipat News: नई अनाज मंडी में तैयारी अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations incomplete at the new grain market.
कुलदीप राठीसमालखा। नई अनाज मंडी में एक तरफ जहां प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 1509 धान की खरीद जारी है, वहीं दूसरी ओर मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह के भीतर मंडी में करीब 5200 क्विंटल 1509 धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को 3500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं।
विज्ञापन

सरकारी स्तर पर पीआर धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होनी है, लेकिन मंडी एसोसिएशन के अनुसार करीब 15 सितंबर से ही पीआर धान की आवक शुरू होने की उम्मीद है। इसके बावजूद मंडी में तैयारियां अधूरी पड़ी हैं।
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह रुहल ने बताया कि मंडी की मुख्य सड़कों को छोड़कर कहीं भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। शेडों के नीचे कैरेट के ढेर पड़े हैं, जिनमें सबसे अधिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बताए जा रहे हैं। मंडी में लाइटें बंद पड़ी हैं और पेयजल का गहरा संकट बना हुआ है। शुक्रवार को हुई बारिश ने मंडी प्रशासन के दावों की पोल खोल दी, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया और काफी धान भीग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में बंद पड़ी लाइटों को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। शेड के नीचे पड़े कैरेट तुरंत उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी की अन्य सभी व्यवस्थाओं को भी शीघ्र दुरुस्त कर लिया जाएगा। -अनिल कुमार दीक्षित, सचिव, मार्केट कमेटी समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed