फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested with 35 bottles in two cases of liquor smuggling

Panipat News: शराब तस्करी के दो मामलों में 35 बोतल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 35 bottles in two cases of liquor smuggling
अंबाला। शराब तस्करी के दो मामलों में पुलिस ने 35 बोतल सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया। पहले मामले में शहजादपुर के कक्कड़ माजरा गांव से अरुण कुमार को 96 पव्वे(24 बोतल) सहित काबू किया। दूसरे मामले में महेश नगर थाना क्षेत्र के नजदीक साईं बाबा मंदिर से अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस ने विकास पुरी कॉलोनी निवासी कर्ण को काबू किया।
विज्ञापन



तीन युवकों पर लाठी डंडों से हमला करने वाले दो काबू
अंबाला। छावनी के अंबेडकर नगर चौक के पास युवकों पर डंडों व लाठी से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान नन्हेड़ा निवासी राजेश कुमार व रुपेश कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में रंगिया मंडी निवासी राजन की पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 नवंबर को कैंट के अम्बेडकर नंबर चौक के पास आकाश, वंश व 10-15 अन्य बाइक सवार लड़कों ने उसके अलावा चिराग व श्याम का रास्ता रोककर डंडों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन



कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले को भेजा जेल
अंबाला। कोर्ट में जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में पुलिस ने उगाला गांव निवासी कुलदीप सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी कुलदीप सिंह ने 19 सितंबर 2025 को कोर्ट में जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मकान की खरीद-फरोख्त मामले में आरोपी को भेजा जेल
अंबाला। सुल्तानपुर दशमेश नगर में मकान की खरीद-फरोख्त मामले में 30 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पंजोखरा के आशा सिंह गार्डन निवासी आरोपी अजय कुमार को पुलिस ने काबू कर लिया। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद हसीब की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप था कि 7 अगस्त से 1 सितंबर 2025 के दौरान आरोपी अजय कुमार व अन्य ने मकान की खरीद-फरोख्त मामले में लगभग 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed