फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested in harsh firing

Panipat News: सिंचाई विभाग के ठेकेदार को पहले लड़की ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर पानीपत बुला कराया अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in harsh firing
पानीपत। सिवाह गांव के पास स्थित एक होटल से देहरादून में सिंचाई विभाग के ठेकेदार का अपहरण उसके साथ होटल में आई लड़की ने कराया था। गिरोह के सरगना के कहने पर लड़की ने पहले ठेकेदार को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे पानीपत बुलाकर उसका व उसके चालक का अपने छह-सात साथियों की मदद से अपहरण करा दिया था। गिरोह ने ठेकेदार के पिता को फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आरोपी ठेकेदार को उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर इधर-उधर घूमते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

पानीपत पुलिस की सीआईए-टू टीम ने ठेकेदार के मोबाइल की लोकेशन से इन्हें ट्रेस किया और मूनक गांव के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर ठेकेदार को इनके चंगुल से बचाया। सीआईए ने दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मुख्य साजिशकर्ता अब तक फरार है। उसकी और युवती की गिरफ्तारी के लिए सीआईए टू की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


डीएसपी सतीश वत्स ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी की जीटी रोड सिवाह गांव स्थित एक होटल में आए युवक व युवती का चार-पांच युवकों ने अपहरण कर लिया है। सीआईए की टीमों ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आधार कार्ड जांचा तो युवक देहरादून निवासी सिंचाई विभाग का ठेकेदार मनीष व युवती हरियाणा के झज्जर जिले की मिली। पुलिस ने मनीष के घर संपर्क किया तो परिजनों ने बताया कि मनीष के मोबाइल से उनके पास कॉल आई थी। उसका अपहरण कर 20 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पुलिस ने मनीष के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगाया था। उसकी लोकेशन मुनक गांव की आ रही थी। सीआईए टू की टीम लोकेशन पर पहुंची। वहां काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए ने गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी से मनीष व उसके चालक कुर्बान को हिरासत में लिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया था। पुलिस ने यहां से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपनी पहचान करनाल के बल्ला गांव निवासी रोहित, मोहित शिवांश व रौनक के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी रौनक व मोहित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया और रोहित व शिवांश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के साथ सोने का कड़ा व चेन बरामद करेगी।


बॉक्स
फेसबुक पर प्यार का प्रस्ताव भेज फंसाया


इस वारदात का सरगना आरोपियों के पड़ोसी गांव का उनका दोस्त है। सरगना की महिला मित्र रेवाड़ी की रहने वाली हैं और उनकी शादी झज्जर में हुई है। सरगना ने पैसे कमाने के लिए अपनी मित्र को फेसबुक पर रईस युवक की तलाश करने व उसे प्रेम जाल में फंसाने का टास्क दिया था। युवती ने 10 दिन तक फेसबुक पर लोगों की प्रोफाइल देखी। देहरादून के मनीष के फेसबुक पर फोटो देखकर उन्होंने उसे अपने शिकार के लिए चुना था। मनीष ने सोने की चेन, अंगूठी व अपनी स्कॉर्पियो के साथ फेसबुक पर फोटो डाल रखे थे। युवती ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उससे बात करना शुरू किया। उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने मंगलवार शाम को मनीष को सिवाह के पास एक निजी होटल में बुलाया। यहां सरगना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। युवती को रास्ते में गाड़ी से उतार दिया था। 20 लाख रुपये सभी आरोपियों में बराबर बंटने थे। अब पुलिस आरोपी युवती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed