फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Training 1,400 teachers in teaching through sports activities

Panipat News: खेल-गतिविधियों से 1400 शिक्षकों को पढ़ाने का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Training 1,400 teachers in teaching through sports activities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। निपुण हरियाणा मिशन और नई शिक्षा नीति के तहत जिले में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) के दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हो गए। जिले के पांचों खंडों पानीपत, मडलौडा, समालखा, इसराना और बापौली में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के करीब 1400 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनके साथ एबीआरसी और बीआरपी भी प्रशिक्षण में शामिल हैं।

खंड पानीपत में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्राथमिक शिक्षकों को बालवाटिका-3 के लिए 26 सप्ताह की योजना से लेकर फॉनिक्स, गणित और भाषा शिक्षण तक नई तकनीकें सिखाई जाएंगी। पांचों खंडों में प्रतिदिन दो बैच लगाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए जिले के मास्टर ट्रेनरों को अगस्त में गुरुग्राम में विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन


शिविरों में शिक्षकों को बच्चों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता में दक्ष बनाने की प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मार्च 2027 तक सप्ताहवार शिक्षण गतिविधियों और कक्षा में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन की कार्ययोजना समझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर के कारण जून में नहीं लग पाए थे शिविर

आमतौर पर एफएलएन प्रशिक्षण जून में आयोजित होते हैं, लेकिन इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण शिविर स्थगित रहे। अब अक्तूबर में प्रशिक्षण पूरा कराया जा रहा है। जिले के करीब 550 प्राथमिक शिक्षक अपने गृह जिले के बजाय वर्तमान कार्यरत जिलों में ही प्रशिक्षण ले रहे हैं।


वर्जन-

निदेशालय के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर शिक्षकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए अति महत्वपूर्ण है।

अनिल मलिक, जिला एफएलएन समन्वयक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed