{"_id":"69dc0b2e531ec90e01008347","slug":"to-evade-legal-action-fraudsters-transfer-the-defrauded-amount-into-accounts-across-four-or-five-states-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155362-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार्रवाई से बचने के लिए धोखाधड़ी की राशि को चार-पांच राज्यों के खातों में भेजते हैं ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार्रवाई से बचने के लिए धोखाधड़ी की राशि को चार-पांच राज्यों के खातों में भेजते हैं ठग
विज्ञापन
पानीपत। विदेश में बैठे साइबर ठगों ने भारत के सभी हिस्सों में अपना जाल बिछा रखा है। साइबर ठगी में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ठगों ने नया तरीका निकाला है। साइबर ठग पुलिस को गुमराह करने के लिए एक ही मामले से जुड़ी धनराशि को अलग-अलग प्रदेश के बैंक खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। जिन खातों में रुपया ट्रांसफर किया जाता है जांच में वे सभी खाते किराये के निकले जिससे पुलिस टीम मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही।
पानीपत में साइबर ठग लगातार लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं। प्रतिमाह औसतन दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं।
पिछले तीन माह में साइबर क्राइम थाने में 31 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इनमें ज्यादातर मामलों की जांच में दो अलग-अलग तथ्य सामने आएं हैं। एक तो साइबर ठगी का गिरोह दक्षिण एशिया के अलग-अलग देशों में बैठकर भारतीय लोगों को शिकार बना रहे हैं। वहीं, दूसरा ठगी की धनराशि को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों के खातों का प्रयोग किया जा रहा है। खातों की जांच की तो पता चला कि सभी खाते किराये पर लिए गए थे।